scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड के अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

देहरादून, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड सतर्कता विभाग ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा प्रखंड कार्यालय में तैनात एक एकाउंटेंट को बुधवार को 15,000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि एकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को शिकायतकर्ता से लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में 15 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया ।

सतर्कता विभाग के हल्द्वानी कार्यालय को दी अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि तीन लाख रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के लिए उसकी निविदा स्वीकृत हुई थी जिसकी सावधि जमा रसीद (एफडीआर) रिलीज करवाने के लिए एकाउंटेंट ने रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सही पाए जाने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

भाषा दीप्ति

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments