scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशलखनऊ में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया नाबालिग

लखनऊ में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया नाबालिग

Text Size:

लखनऊ, आठ अप्रैल (भाषा) राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में 13 साल की एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने लड़की के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि आरोपी किशोर मंगलवार शाम को पीड़िता को एक सुनसान जगह ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (लखनऊ मध्य) विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है।

वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सलीम

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments