scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशसिक्किम में सेना ने सड़क संपर्क किया बहाल, लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने का अभियान जारी

सिक्किम में सेना ने सड़क संपर्क किया बहाल, लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने का अभियान जारी

Text Size:

गंगटोक, आठ अप्रैल (भाषा) सिक्किम में सेना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तारमचू के पास एक क्षतिग्रस्त खंड पर संपर्क बहाल किए जाने के बाद लाचेन में फंसे लगभग 1,000 पर्यटकों को निकालने का कार्य बुधवार सुबह शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित और सुचारू पारगमन सुनिश्चित करने के लिए पर्यटकों को चुनौतीपूर्ण ‘लाचेन-डोंगक्या ला-शिव मंदिर-जीरो पॉइंट-युमथांग कॉरिडोर’ के माध्यम से जत्थों में ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगन के जिलाधिकारी अनंत जैन और पुलिस अधीक्षक एल.बी. छेत्री बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

तारमचू के पास सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के कारण लाचेन का सड़क संपर्क कई दिनों से बाधित था, जिससे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में पर्यटक फंसे हुए थे।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments