scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशमणिपुर सरकार ने सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों की 'हत्या' करने की अफवाहों को खारिज किया

मणिपुर सरकार ने सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों की ‘हत्या’ करने की अफवाहों को खारिज किया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) मणिपुर सरकार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया है कि सुरक्षा बलों ने राज्य में ‘कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों’ की हत्या कर दी है।

मणिपुर सरकार ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कई ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सुरक्षाकर्मियों ने मणिपुर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे कई निर्दोष लोगों को मार डाला।’

सरकार ने कहा, ‘फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने से स्थिति और बिगड़ सकती है। कृपया ऐसी कोई भी जानकारी पोस्ट करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।’

भाषा

राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments