scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमिट्टी, पानी और मौसम से जुड़े आंकड़ों का हो रहा अध्ययन: चौहान

मिट्टी, पानी और मौसम से जुड़े आंकड़ों का हो रहा अध्ययन: चौहान

Text Size:

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर उनकी भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुसार कृषि रोडमैप तैयार कर रही है।

चौहान ने कहा कि इसके लिए मिट्टी, पानी और मौसम से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक पद्धतियों को खेत तक पहुंचाया जा सके।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आश्रम रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए ‘किसान आईडी’ को मुख्य आधार बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेती की पूरी व्यवस्था किसान आईडी पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि खाद वितरण समेत कई योजनाएं इससे जुड़ेंगी, भविष्य में खाद एवं बीज का वितरण इसी आईडी के जरिए किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इसके लिए देशभर के किसानों के लिए किसान आईडी बनाई जा रही है, जो अगले तीन महीनों में तैयार हो जाएगी।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments