scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशउप्र पुलिस ने 20 जिलों में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एआई-आधारित योजना शुरू की

उप्र पुलिस ने 20 जिलों में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एआई-आधारित योजना शुरू की

Text Size:

लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहरों में बढ़ते यातायात जाम को कम करने और लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में एआई-आधारित सिटी-रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (सी-आरटीसी) परियोजना की शुरूआत की । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत शुरू की गयी इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में यातायात को सुचारू, निर्बाध और समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करना है, जहां जनसंख्या और वाहन घनत्व में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

इसमें कहा गया है कि शहरों में यातायात की भीड़ एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ रही है, वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और एम्बुलेंस तथा दमकल गाड़ियों जैसी आपातकालीन सेवाओं में देरी हो रही है।

पहले चरण के तहत, यह योजना सभी सात पुलिस आयुक्तालयों और 13 अन्य जिलों में लागू की जाएगी, जिसमें कुल 20 इकाइयां शामिल होंगी।

इसमें कहा गया है कि लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ और गोरखपुर सहित जिलों में 172 भीड़-भाड़ वाले मार्गों की पहचान की गई है।

बयान में कहा गया है कि पहल का मुख्य उद्देश्य सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करके और बाधाओं को दूर करके, विशेष रूप से व्यस्त घंटों के दौरान, पहचाने गए मार्गों के शुरुआती और अंतिम बिंदुओं के बीच यात्रा के समय को कम करना है।

प्रारंभिक चरण में, अधिकारियों ने व्यस्त समय के दौरान चिन्हित मार्गों पर अधिकतम यात्रा समय को 20 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है।

भाषा जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments