scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशरामबन में भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, करीब 200 वाहन फंसे

रामबन में भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, करीब 200 वाहन फंसे

Text Size:

जम्मू, सात अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने कुछ घंटे पहले ही इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी को साल भर सड़क मार्ग से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर 200 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को भूस्खलन के कारण दिन भर बंद रहने के बाद मंगलवार तड़के राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था।

यातायात पुलिस की प्रवक्ता ने बताया, ‘‘डिगडोल और खूनी नाले के बीच भारी भूस्खलन के कारण जम्मू -श्रीनगर ओर दोनों दिशाओं की यातायात के लिए बाधित हो गया है। सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल किये जाने तक लोगों को राजमार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और यातायात पुलिस के ‘एक्स’ हैंडल, फेसबुक पेज और यातायात नियंत्रण इकाइयों पर सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहें।’’

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को यातायात के लिए फिर से खोलने का काम जारी है, लेकिन रामबन-बनिहाल क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments