scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशटीवीके प्रमुख विजय का पेराम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन स्वीकार

टीवीके प्रमुख विजय का पेराम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन स्वीकार

Text Size:

चेन्नई, सात अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष विजय द्वारा पेराम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से दाखिल नामांकन पत्रों को मंगलवार को जांच के बाद वैध पाए जाने के साथ स्वीकार कर लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन अधिकारी ने पेरम्बूर में पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके)के सदस्यों द्वारा उठाई गई औपचारिक आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिन्होंने संपत्ति कर भुगतान न करने के आरोपों को लेकर अभिनय से राजनीति में आए विजय के नामांकन को अस्वीकार करने की मांग की थी।

विजय दो विधानसभा क्षेत्रों के साथ अपने चुनावी सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके की औपचारिक रूप से स्थापना की थी और निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को ‘सीटी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

विजय की टीवीके राज्य की राजनीति में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)-ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वर्चस्व को चुनौती दे रही है और राज्य 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए अकेले चुनाव लड़ रही है।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments