scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशहिमाचल के चंबा में निर्माणाधीन पुल ढहा

हिमाचल के चंबा में निर्माणाधीन पुल ढहा

Text Size:

शिमला, सात अप्रैल (भाषा) चंबा जिला में होली-खरमूखा मार्ग पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण ढह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय विधायक जनक राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुल का निर्माण पूरा होने वाला था, लेकिन भूस्खलन के चलते यह ढह गया।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधायक ने कहा, “यह पुल होली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है। मानसून के दौरान भारी बारिश और बार-बार भूस्खलन के कारण होली से संपर्क कट जाता है।”

सिन्यूर में होली-खरमूखा सड़क पर स्थित इस पुल के ढहने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

यह पुल करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था। निविदा 2023 में जारी की गई थी और बाद में निर्माण कार्य शुरू हुआ।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments