scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशनवी मुंबई में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

नवी मुंबई में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

Text Size:

ठाणे, सात अप्रैल (भाषा) नवी मुंबई में मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात हमलावर द्वारा दो व्यक्तियों पर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना रबाले पुलिस थाना क्षेत्र में ऐरोली के छत्रपति शिवाजी निवासी चॉल इलाके में रात करीब 11.50 बजे हुई।

रबाले पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालकृष्ण सावंत ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने अमित मौर्य और संदीप गवास पर चार बार गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि गवास इस हमले में सुरक्षित बच गए जबकि मौर्य की गर्दन में गोली लगने से वह घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मौर्य को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए और गोलीबारी करने के बाद मौके से भागता दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments