scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशठेके देने का मामला: खांडू ने सीबीआई जांच का स्वागत किया

ठेके देने का मामला: खांडू ने सीबीआई जांच का स्वागत किया

Text Size:

ईटानगर, छह अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उनके परिजनों को सार्वजनिक कार्यों के ठेके दिए जाने के आरोपों से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा प्रारंभिक जांच किए जाने का सोमवार को स्वागत किया और कहा कि उनकी सरकार के पास ‘‘छिपाने के लिए कुछ नहीं’’ है।

खांडू ने एक बयान में कहा कि इस जांच से स्थिति स्पष्ट करने और शासन में पारदर्शिता की पुष्टि करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सच्चाई सामने आएगी।’’

खांडू ने कहा कि उनकी सरकार के पास ‘‘छिपाने के लिए कुछ नहीं’’ है और वह निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच के लिए हर जरूरी सहयोग देगी।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई को निर्देश दिया कि अरुणाचल प्रदेश में सार्वजनिक कार्यों के ठेके मुख्यमंत्री खांडू के परिजन के कथित स्वामित्व वाली कंपनियों को दिए जाने के मामले में वह दो सप्ताह में प्रारंभिक जांच करे।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आदेश के तहत राज्य में एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक सार्वजनिक कार्यों, ठेकों और कार्य आदेशों के आवंटन और उनके क्रियान्वयन की जांच की जाए।

भाषा

सिम्मी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments