scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत ने 2025-26 में 6.05 गीगावाट की नई पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, बनाया नया रिकॉर्ड

भारत ने 2025-26 में 6.05 गीगावाट की नई पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, बनाया नया रिकॉर्ड

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक क्षमता वृद्धि दर्ज की है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस दौरान 6.05 गीगावाट की नई क्षमता जोड़ी गई, जिससे देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो गई।

मंत्रालय के मुताबिक, यह उपलब्धि वित्त वर्ष 2016-17 में जोड़ी गई 5.5 गीगावाट क्षमता के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गई है।

मंत्रालय ने बताया कि यह उपलब्धि क्षेत्र में नई गति को दर्शाती है, जो स्पष्ट नीतियों, बेहतर पारेषण व्यवस्था, प्रतिस्पर्धी दर निर्धारण और मजबूत परियोजनाओं के कारण संभव हुई है।

बयान में कहा गया कि गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने इस वर्ष क्षमता वृद्धि में प्रमुख योगदान दिया है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments