scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशआत्महत्या के प्रयास के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा बाधित

आत्महत्या के प्रयास के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा बाधित

Text Size:

कोलकाता, छह अप्रैल (भाषा) कोलकाता मेट्रो के एम.जी. रोड स्टेशन पर सोमवार को 35-वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद ब्लू लाइन सेवा आधे घंटे तक बाधित रही।

मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11:35 बजे हुई और ट्रेन के आगे कूदने वाले व्यक्ति को वहां मौजूद सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत बचा लिया।

इस घटना की वजह से दक्षिणेश्वर स्टेशन से शहीद खुदीराम स्टेशन के बीच पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा आधा घंटे तक बाधित रही। प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर 12:05 बजे सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।

इससे पहले, चार अप्रैल को भी इसी तरह की एक घटना में, 40-वर्षीय एक महिला कालीघाट स्टेशन की पटरियों पर कूद गई थी। चालक द्वारा समय पर ट्रेन रोक दिए जाने के कारण उसकी जान बच गई थी।

ब्लू लाइन खंड में पूर्व में भी आत्महत्या के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।

मेट्रो अधिकारी ब्लू लाइन के स्टेशनों पर नियमित रूप से घोषणाएँ कर रहे हैं, खासकर उन स्टेशनों पर जहाँ आत्महत्या के प्रयास की घटनाएं हुई हैं। इन घोषणाओं में कहा जा रहा है कि लोग अपने करीबियों के बारे में सोचें, क्योंकि जल्दबाज़ी में उठाया गया कोई भी गलत कदम किसी के जीवन की सभी उम्मीदों और संभावनाओं को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

भाषा

नेत्रपाल सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments