scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टNSG कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम मोहन यादव, 200 करोड़ के CTG सेंटर पर काम की घोषणा

NSG कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम मोहन यादव, 200 करोड़ के CTG सेंटर पर काम की घोषणा

कमांडोज ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, बंधक बचाव, स्पाइडर मैन तकनीक, रिंग ऑफ फायर और मिक्स मार्शल आर्ट जैसे कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए.

Text Size:

भोपाल: राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कमांडोज के साहस और कौशल को देखकर रोमांचित हो गए.

कमांडोज ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, बंधक बचाव, स्पाइडर मैन तकनीक, रिंग ऑफ फायर और मिक्स मार्शल आर्ट जैसे कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए.

K-9 डॉग्स ने भी विस्फोटक खोजने और आतंकियों को काबू करने की अपनी क्षमता दिखाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी जवानों ने अपनी योग्यता, बुद्धिमत्ता और निडरता का अद्भुत परिचय दिया है और वे देश का गौरव बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने घोषणा की कि काउंटर टेररिज्म ग्रुप (CTG) के गठन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की डीपीआर पर मध्यप्रदेश सरकार काम करने को तैयार है.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है और सुरक्षा बल देश का मजबूत सुरक्षा कवच हैं.

share & View comments