scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशरामजस कॉलेज में बम रखे होने की सूचना, एजेंसियों का तलाश अभियान

रामजस कॉलेज में बम रखे होने की सूचना, एजेंसियों का तलाश अभियान

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में सोमवार को एक ईमेल के जरिए, बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

ईमेल प्राप्त होने पर, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्तों और अन्य टीमों ने परिसर की गहन तलाशी ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments