scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ऑनलाइन कट्टरपंथ से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ऑनलाइन कट्टरपंथ से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक संयुक्त अभियान में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने वाले एक आतंकी समूह से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को ठाणे के खडवली और मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके से खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। उनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई दो दिन पहले की गई थी और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा, “ये दोनों ओडिशा से संचालित एक मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इस मॉड्यूल के संचालक भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं।”

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आरोपियों और संबंधित संगठन के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments