scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलपंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर बारिश का साया

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर बारिश का साया

Text Size:

कोलकाता, पांच अप्रैल (भाषा) मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मौसम की मार भी चुनौती बन सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है।

बारिश के कारण मुकाबला बाधित या रद्द होने या कम ओवरों में होने की आशंका है।

केकेआर का अगला घरेलू मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बृहस्पतिवार को है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

पिछले सत्र में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का घरेलू मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। तब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे। केकेआर का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के सात रन था, तब बारिश ने खेल बाधित कर दिया और दोनों टीमों को अंक साझा करना पड़ा।

आईएमडी के अनुसार, ‘‘(रविवार) सुबह से लगातार बादल छाए हुए हैं और राज्य में रविवार से बृहस्पतिवार तक बारिश और तूफान के दौर चल सकते हैं जिनमें ओले और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय प्रभाव मंगलवार और बुधवार को चरम पर पहुंचने की संभावना है।’’

रविवार को बारिश के कारण दोनों टीमों को अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। ईडन गार्डन्स का आउटफील्ड ढक दिया गया और मैदान में कई जगह पानी जमा हुआ दिखाई दिया।

पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ समय रात 10 बजकर 46 मिनट है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments