scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलपंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल और अरूणाचल प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते

पंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल और अरूणाचल प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते

Text Size:

रांची, पांच अप्रैल (भाषा) पंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल और अरुणाचल प्रदेश ने रविवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज की।

डिवीजन ए के पूल ए में पंजाब ने महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की जबकि पूल सी में, उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 17-1 से हराया।

पूल डी में मध्य प्रदेश ने केरल को 10-1 से शिकस्त दी।

पूल बी में झारखंड ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

डिवीजन बी के पूल ए में बंगाल ने गुजरात पर 18-0 से जीत दर्ज की। पूल बी में अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ को 5-3 से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments