scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: शोर मचाने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करने के लिए आठ मोटरसाइकिल सवारों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र: शोर मचाने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करने के लिए आठ मोटरसाइकिल सवारों पर मामला दर्ज

Text Size:

लातूर, पांच अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में पुलिस ने अत्यधिक शोर करने वाले साइलेंसर का उपयोग करने के आरोप में आठ मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यातायात अनुशासन लागू करने, ध्वनि प्रदूषण को कम करने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार को ‘मॉडिफाइड साइलेंसर’ लगी मोटरसाइकिल चलाते हुए पाया गया, जिससे 101.7 डेसिबल की ध्वनि उत्पन्न हो रही थी, जो तय सीमा से कहीं अधिक है।

उन्होंने बताया कि कुल आठ मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा, “इस तरह के ध्वनि प्रदूषण से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और हृदय रोग तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को गंभीर असुविधा होती है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

भाषा

राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments