scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलप्रायोजकों से करार करने से पहले एएफआई से अनुमति लेनी होगी खिलाड़ियों को

प्रायोजकों से करार करने से पहले एएफआई से अनुमति लेनी होगी खिलाड़ियों को

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) एक महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों के लिये प्रायोजकों खासकर निजी प्रायोजकों से करार से पहले इसकी अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है ।

एएफआई ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियेां और कोचों द्वारा बार बार प्रायोजक बदलने की बढती घटनाओं के कारण लिया गया है ।

एएफआई ने एक सर्कुलर में कहा ,‘‘ खिलाड़ियेां और प्रायोजकों के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखते हुए एएफआई ने किसी भी प्रायोजक या तीसरे पक्ष के साथ अनुबंध से पहले भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ ऐसा खिलाड़ियों और कोचों द्वारा बारबार प्रायोजक बदलने की बढती घटनाओं को देखते हुए किया गया । इसका लक्ष्य खिलाड़ियों और प्रायोजकों दोनों के हितों की सुरक्षा करना है ।’’

एएफआई ने अपनी सभी मान्यता प्राप्त ईकाइयों के अध्यक्षों, सचिवों और कोचों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह निर्देश सभी खिलाड़ियों तक पहुंचा दिया जाये ।

सर्कुलर में सभी निजी प्रायोजकों जैसे रिलायंस फाउंडेशन, जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स, ओएनजीसी स्पोटर्स, गो स्पोटर्स फाउंडेशन, ओजीक्यू और अन्य प्रायोजकों को भी संबोधित किया गया है ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments