scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशकांग्रेस का 'वोट चोरी' का आरोप सही, लेकिन राहुल, खरगे को अपने दावों को सबूतों के साथ साबित करना चाहिए: आंबेडकर

कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ का आरोप सही, लेकिन राहुल, खरगे को अपने दावों को सबूतों के साथ साबित करना चाहिए: आंबेडकर

Text Size:

मुंबई, तीन अप्रैल (भाषा) वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के ‘‘वोट चोरी’’ के आरोप सही हैं, लेकिन इसके नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को अपने दावों को सबूतों के साथ साबित करने की जरूरत है।

आंबेडकर ने पत्रकारों से कहा कि उनके दावों का महत्व तभी होगा जब अदालत के समक्ष सत्यापन योग्य आंकड़े प्रस्तुत किए जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ अभियान सही है। लेकिन, किन निर्वाचन क्षेत्रों में उन मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध थे जिनके नाम हटाए गए थे? कितने नामों को बाहर रखा गया? यदि यह जानकारी दी गई होती, तो उनके अभियान को और अधिक बल मिलता।’’

उन्होंने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम ‘‘मनगढ़ंत, अवैध और असंवैधानिक’’ थे। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी दावे को उचित कानूनी माध्यमों से साबित किया जाना चाहिए।

आंबेडकर ने कहा कि अदालतें ही एकमात्र ऐसा मंच हैं जहां ऐसे आंकड़ों की जांच-पड़ताल और पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना पुष्टि वाले दावों से गुमराह नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधी और खरगे ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और उन्हें इन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

भाषा देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments