scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशहथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद गोगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद गोगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जितेद्र गोगी गिरोह के उस गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हथियार लहराते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान 24 वर्षीय पवन पूना के तौर पर हुई है जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी साइबर निगरानी के बाद की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पवन उर्फ​​ पूना गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है और एक अपराधी योगेश उर्फ ​टुंडा के निर्देशों पर काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी दो अप्रैल को नियमित साइबर निगरानी के दौरान हुई, जिसमें एक सोशल मीडिया अकाउंट को हथियार प्रदर्शित करने और आपराधिक छवि पेश करने के लिए चिह्नित किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘एक टीम ने तुरंत ही संदिग्ध की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। संदिग्ध का पता अलीपुर इलाके में चला, जहां पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।”

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक अर्ध स्वचालित पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है, जिसमें दिल्ली भर में लूट, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास सहित नौ मामले दर्ज हैं।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments