scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमविदेशअबू धाबी में मिसाइलों के मलबे के कारण पांच भारतीय घायल

अबू धाबी में मिसाइलों के मलबे के कारण पांच भारतीय घायल

Text Size:

दुबई, तीन अप्रैल (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा अवरुद्ध की गई मिसाइलों के मलबे के कारण अबू धाबी में शुक्रवार को पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की खबर के अनुसार, प्राधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में छह नेपाली नागरिकों और पांच भारतीय नागरिकों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार, एक अन्य नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है यानी कुल 12 लोग घायल हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूएई की वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार को ईरान की ओर से दागी गई 18 बैलिस्टिक मिसाइल, चार क्रूज मिसाइल और 47 मानव रहित यान (यूएवी) को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही अवरुद्ध कर दिया।

ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई की वायु रक्षा प्रणालियों ने 475 बैलिस्टिक मिसाइल, 23 क्रूज मिसाइल और 2,085 मानव रहित यान (यूएवी) को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोका है।

बयान में बताया गया कि इन हमलों में सशस्त्र बलों के दो सदस्यों की मौत हुई है और सशस्त्र बलों के लिए अनुबंध पर काम कर रहा मोरक्को का एक नागरिक भी इन हमलों में मारा गया है।

इसमें कहा गया है कि इन हमलों में अब तक पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी, फलस्तीनी और भारतीय नागरिकता के नौ लोगों की मौत हुई है।

भाषा सिम्मी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments