scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमविदेशरूसी सुखोई-30 विमान क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

रूसी सुखोई-30 विमान क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Text Size:

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, तीन अप्रैल (भाषा) एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान शुक्रवार को क्रीमिया में सामान्य प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई।

खबरों में बताया गया है कि दोनों पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर कूद गए।

आरबीसी बिजनेस पोर्टल ने रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया, “चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से कूद गए और उन्हें जमीनी तलाश एवं बचाव दल ने बचा लिया। पायलट खतरे से बाहर हैं।”

अत्यंत शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाने वाला सुखोई-30 प्रशिक्षण उड़ान पर था।

रक्षा मंत्रालय ने हालांकि दुर्घटना के संभावित कारण या अन्य परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इससे पहले 31 मार्च की शाम को क्रीमिया में एक एएन-26 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल के सात सदस्यों और 22 यात्रियों की मौत हो गई थी।

आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एएन-26 “एक चट्टान से टकरा गया था, और तकनीकी खराबी को दुर्घटना का प्रारंभिक कारण माना गया।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments