scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशओडिशा: महिला हवलदार ने अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई; जांच शुरू

ओडिशा: महिला हवलदार ने अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई; जांच शुरू

Text Size:

भुवनेश्वर, दो अप्रैल (भाषा) ओडिशा पुलिस की एक महिला हवलदार ने अंगुल ज़िले में अपने कार्यस्थल पर दो अधिकारियों के ख़िलाफ़ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिकायत दर्ज करने के बाद हवलदार ने अपना इस्तीफ़ा भी दे दिया, हालांकि फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया गया।

अंगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल जैन ने कहा, ‘‘एक आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) इस मामले की जांच कर रही है। मैंने एक वरिष्ठ महिला डीसीपी (पुलिस उपाधीक्षक) के नेतृत्व वाली टीम द्वारा एक और जांच का आदेश दिया है।”

जैन ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अंगुल ज़िले में कार्यरत महिला हवलदार ने आरोप लगाया कि उनके दो वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

महिला हवलदार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दो वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से मुझे इस्तीफ़ा देने पर मजबूर होना पड़ा है, उनके कारण मेरी ज़िंदगी बदहाल हो गई है।’’

वह अपनी बेटी के साथ अंगुल शहर में रहती है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments