scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश ने मार्च में 3,316 करोड़ रुपये का शुद्ध जीएसटी संग्रह दर्ज किया

आंध्र प्रदेश ने मार्च में 3,316 करोड़ रुपये का शुद्ध जीएसटी संग्रह दर्ज किया

Text Size:

अमरावती, दो अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश ने मार्च, 2026 में 3,316 करोड़ रुपये का शुद्ध माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दर्ज किया है, जो अब तक का सबसे अधिक मासिक संग्रह है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़ा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों जैसी कई संरचनात्मक और नीतिगत चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल जीएसटी संग्रह में भी छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राज्य के कर मुख्य आयुक्त ए बाबू ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च में शुद्ध जीएसटी संग्रह 3,316 करोड़ रुपये रहा, जबकि उपकर को छोड़कर इस महीने का सकल जीएसटी संग्रह 3,773 करोड़ रुपये रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य ने वित्त वर्ष 2025-26 में छह प्रतिशत की कुल जीएसटी संग्रह वृद्धि हासिल की है, जो मौजूदा आर्थिक हालात में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’ उन्होंने बताया कि मार्च, 2025 में शुद्ध जीएसटी संग्रह 3,015 करोड़ रुपये था।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments