scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअहमदाबाद-कोलंबो के बीच 15 मई से सीधी उड़ानें, तीन घंटे में तय होगा सफर

अहमदाबाद-कोलंबो के बीच 15 मई से सीधी उड़ानें, तीन घंटे में तय होगा सफर

Text Size:

अहमदाबाद, दो अप्रैल (भाषा) श्रीलंका की निजी एयरलाइन कंपनी फिट्सएयर 15 मई से अहमदाबाद और कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

विमानन कंपनी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानों का परिचालन करेगी। इससे अहमदाबाद और कोलंबो के बीच पहली बार सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी।

सीधी उड़ान परियोजना के साझेदारों में से एक ‘वॉकर टुअर्स’ के गंतव्य प्रबंधन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईआ) नालका अमारतुंगा ने कहा, ‘‘ सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रा का समय घटकर करीब तीन घंटे रह जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि गुजरात से आने वाले यात्रियों को फिलहाल मुंबई या चेन्नई के जरिये होते हुए आता पड़ता है जिससे यात्रा में नौ से 10 घंटे तक का समय लगता है।

अमारतुंगा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वर्तमान में गुजरात से हर साल करीब 25,000 से 30,000 पर्यटक श्रीलंका आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस सीधी उड़ान सेवा के साथ हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो जाएगी।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments