scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपटना में अज्ञात बदमाशों ने अपार्टमेंट के बाहर व्यवसायी को गोली मारी

पटना में अज्ञात बदमाशों ने अपार्टमेंट के बाहर व्यवसायी को गोली मारी

Text Size:

पटना, एक अप्रैल (भाषा) पटना के शास्त्री नगर इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यवसायी को उसके अपार्टमेंट के बाहर गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घायल व्यवसायी की पहचान पटना निवासी और निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता दिलीप कुमार के रूप में हुई है।

सचिवालय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) साकेत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना मंगलवार रात की है, जब निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता दिलीप कुमार को शास्त्री नगर इलाके में उनके आवास के बाहर कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

भाषा कैलाश सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments