scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया

महाराष्ट्र: राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया

Text Size:

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अक्षय शिवाजी कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन से रिक्त हुई है जिस पर 23 अप्रैल को उपचुनाव कराया जा रहा है।

भाजपा ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनके बेटे अक्षय कर्डिले की उम्मीदवारी की घोषणा की।

पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव 23 अप्रैल को होना है। यह सीट तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार के जनवरी में निधन के कारण रिक्त हो गई थी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले महीने कहा था कि बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध कराए जाएं, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर मुकाबला हुआ तो भाजपा तैयार है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है। मतदान 23 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments