scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबस सड़क किनारे बने मकान से टकरायी, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

बस सड़क किनारे बने मकान से टकरायी, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

Text Size:

लखनऊ, एक अप्रैल (भाषा) लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बस के सड़क किनारे बने एक मकान से टकरा जाने से बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उसमें सवार यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के तहत फूलवरिया मोड़ पर एक बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मालूम चला कि वाहन (स्लीपर बस) वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी। फूलवरिया मोड़ के पास पहुंचने पर ज्योति नगर की ओर से अचानक एक ट्रक आ जाने पर बस अनियंत्रित होकर इस्लाम मोहम्मद नामक व्यक्ति के मकान से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मकान का द्वार एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक विवेक चौहान (42) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बस परिचालक हर्षदीप (25) भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

बस में सवार लगभग 30-35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा जफर गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments