scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअन्नाद्रमुक का पूरी तरह सफाया करो, तमिलनाडु में भाजपा को जीतने मत दो : उदयनिधि स्टालिन

अन्नाद्रमुक का पूरी तरह सफाया करो, तमिलनाडु में भाजपा को जीतने मत दो : उदयनिधि स्टालिन

Text Size:

जोलारपेट्टई (तमिलनाडु), एक अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी अन्नाद्रमुक को करारी शिकस्त देने और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव नहीं जीतने देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘‘फासीवादी भाजपा’’ को तमिलनाडु में प्रवेश करने के लिए जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है और भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती।

चेन्नई से लगभग 215 किलोमीटर दूर जोलारपेट्टई में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के लिए प्रचार करते हुए पार्टी की युवा इकाई के सचिव ने लोगों से राज्य में अन्नाद्रमुक को पूरी तरह से हराने का आग्रह किया।

उदयनिधि ने कहा, ‘‘मैं, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की तरह पिछले दो दिन से पूरे राज्य में चुनाव प्रचार कर रहा हूं। मुझे अभी अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर उम्मीदवार के रूप में अपना चुनाव अभियान शुरू करना है। इसलिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों में द्रमुक और उसके सहयोगियों की जीत सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री और मेरे लिए भी एक बड़ी जीत के समान है।’’

उन्होंने कहा कि द्रमुक जनता का सामना करने के लिए इसलिए तैयार है क्योंकि उसने 2021 के विधानसभा चुनाव में किए गए अपने वादों को पूरा किया है और पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर और अधिक काम करने का भरोसा है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments