scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Text Size:

श्रीनगर, एक अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रातभर जारी रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उसने बताया कि सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments