scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअसम के नादुआर में उपद्रवियों ने किया कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, पार्टी ने लगाया भाजपा पर आरोप

असम के नादुआर में उपद्रवियों ने किया कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, पार्टी ने लगाया भाजपा पर आरोप

Text Size:

गुवाहाटी, 31 मार्च (भाषा) असम के नादुआर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील कुमार छेत्री पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम विधानसभा क्षेत्र के नेपाम बाइपास पर छेत्री के काफिले पर हमला किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता पद्मा हजारिका के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छेत्री जमीन पर गिर पड़े और कराहते हुए देखे गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों ने यह हमला किया है और इसमें शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और प्रशासन को सत्तारूढ़ व विपक्ष दोनों दलों के सदस्यों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।

गोगोई ने कहा कि किसी उम्मीदवार पर हमला राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को की जाएगी।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments