scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशदिल्ली: महिला कांग्रेस ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली: महिला कांग्रेस ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दिल्ली महिला कांग्रेस की सदस्यों ने सोमवार को यहां एलपीजी की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की कथित कमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे को रेखांकित करने के लिए खाली सिलेंडर सिर पर रखकर प्रदर्शन किया।

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा, “महिलाएं सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ी हैं और कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी से परिवारों के लिए प्रतिदिन भोजन पकाने की जरूरतों को पूरा करना और भी मुश्किल हो गया है।

पुष्पा ने कहा, “महंगाई का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर पड़ रहा है। अधिक कीमत चुकाने के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए लगभग 30 से 35 महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

पुष्पा ने कहा कि अनुमति संबंधी बाधाओं के कारण उपस्थिति सीमित रही।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments