भुवनेश्वर, 30 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय विवाहित महिला के साथ भुवनेश्वर में दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना 27 मार्च को हुई और ओडिशा के नयागढ़ जिले के रहने वाले दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अपने पति से मिलने के लिए भुवनेश्वर आई थी, जो शहर के चंदका पुलिस थाना क्षेत्र में एक निजी संस्थान में काम करता है।
तमांडो पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक महिला को जानता था और जब वह अपने गृहनगर लौट रही थी तो उसने महिला को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की पेशकश की थी।
अधिकारी ने कहा कि हालांकि, वह महिला को वहां ले जाने के बजाय कथित तौर पर एम्स-भुवनेश्वर के पास अपने किराए के आवास पर ले गया और अपने सहयोगी को बुलाया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों लोगों ने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
तमांडो पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार दलाई ने कहा, ‘हमने धारा 70(1) (सामूहिक बलात्कार) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अदालत में पेश किया गया।’
भाषा
राखी अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
