scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी और उनके नीदरलैंड के समकक्ष जेटेन ने रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री मोदी और उनके नीदरलैंड के समकक्ष जेटेन ने रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और रक्षा, नवाचार एवं व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।

जेटेन ने पिछले महीने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह इस यूरोपीय देश में शीर्ष पद ग्रहण करने वाले सबसे युवा नेता हैं।

माना जा रहा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने पश्चिम एशिया संकट और इसके आर्थिक प्रभाव पर भी चर्चा की।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘भारत के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हो रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, यूरोपीय संघ और भारत ने एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, तथा नीदरलैंड और भारत रक्षा, जल प्रबंधन, नवाचार और व्यापार सहित एक रणनीतिक साझेदारी बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए, अब हमारे सहयोग को मजबूत करने का समय है।’’

जेटेन ने कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मैंने आज फोन पर शुरुआती बातचीत में इस विषय पर चर्चा की। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही नीदरलैंड में उनका स्वागत किया जाएगा ताकि हम इन मुद्दों पर और प्रगति कर सकें।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments