scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलमिहिका यादव और अर्जुन सिंह अमेरिकी ओपन के लिए भारतीय पिकलबॉल टीम में

मिहिका यादव और अर्जुन सिंह अमेरिकी ओपन के लिए भारतीय पिकलबॉल टीम में

Text Size:

मुंबई, 30 मार्च (भाषा) मिहिका यादव और अर्जुन सिंह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें नौ से 18 अप्रैल तक फ्लोरिडा के नेपल्स में होने वाले अमेरिकी ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

टीम के अन्य सदस्यों में पूर्वांश पटेल (ओपन), आदित्य सिंह (ओपन), नागा मोक्षा (लड़कियां अंडर-18), जीत सूद (अंडर-16) और युवराज सिंह (अंडर-16) शामिल हैं।

भारतीय पिकलबॉल संघ ने सोमवार को विज्ञप्ति में बताया कि इसमें सब-जूनियर वर्ग में पंथ ठक्कर और अथर्व शेठ के अलावा सूर्यवीर सिंह भुल्लर (पुरुषों के 50 से ज्यादा उम्र के युगल और मिश्रित युगल) भी शामिल हैं।

टीम को धीरेन पटेल कोचिंग देंगे जो 40 से ज्यादा उम्र के पुरुषों के प्रो एकल में भी हिस्सा लेंगे।

भारतीय संघ और अमेरिकी ओपन के बीच साझेदारी की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments