scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलफखर जमां ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

फखर जमां ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

Text Size:

लाहौर, 30 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमां ने लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है ।

पैतीस बरस के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था ।

यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है जब उन्हें जीत के लिये 14 रन की जरूरत थी । फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया । इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है ।

मैच रैफरी अगले 48 घंटे में फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनायेंगे ।

अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होने बना लिये ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments