चेन्नई, 29 मार्च (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सहयोगी वीसीके ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आठ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के संस्थापक सह अध्यक्ष टी. थिरुमावलवन ने कहा कि वे कट्टुमन्नारकोइल आरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे।
थिरुमावलवन वर्तमान में चिदंबरम (सुरक्षित सीट) लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने टिंडीवनम, अरक्कोनम और पेरियाकुलम आरक्षित सीटों सहित सात अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम बताए।
द्रमुक के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) के तहत वीसीके को आठ सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें से छह आरक्षित हैं।
इस बीच अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने अपनी पार्टी ‘ऑल इंडिया पुराची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कषगम’ की ओर से 21 उम्मीदवारों की घोषणा की।
भाषा संतोष गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
