प्रयागराज, 29 मार्च (भाषा) मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 10 अप्रैल तय की है।
दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा अदालत से यह कहते हुए मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया गया कि बार एसोसिएशन द्वारा कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करने का आह्वान किया गया है।
इस पर 28 मार्च को न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने अगली तारीख 10 अप्रैल तय की।
उल्लेखनीय है कि हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद ढांचा हटाकर भूमि का कब्जा देने और वहां मंदिर बहाल करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं।
भाषा सं राजेंद्र
गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
