मुंबई, 29 मार्च (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चार विकेट पर 220 रन बनाए।
रहाणे ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जबकि रघुवंशी ने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा फिन एलेन ने 17 गेंद में 37 रन और रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
