गुरुग्राम, 29 मार्च (भाषा) एलेक्स फिट्जपैट्रिक ने रविवार को यहां वापसी करते हुए चार शॉट की बढ़त से हीरो इंडियन ओपन खिताब अपने नाम किया जो उनका पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब है।
उन्होंने जब आखिरी दिन की शुरुआत की तो वह बीती रात शीर्ष पर चल रहे और गत चैंपियन यूजेनियो चाकारा से चार शॉट पीछे थे। लेकिन 18वें होल तक वह चार शॉट की बढ़त बनाए थे।
फिट्जपैट्रिक ने आखिरी होल में डबल बोगी की, लेकिन तब तक वह ट्रॉफी जीतने के लिए दो शॉट की बढ़त बना चुके थे।
इंग्लैंड के फिट्जपैट्रिक और चाकारा के बीच लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता चली आ रही है, जो उनके एमेच्योर दिनों से शुरू हुई थी।
एक साल पहले चाकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2025 खिताब जीता था और तब फिट्जपैट्रिक संयुक्त 17वें स्थान पर थे।
हीरो मोटोकोर्प के कार्यकारी निदेशक डॉ पवन मुंजाल ने फिट्जपैट्रिक को ट्रॉफी और 433,500 डॉलर का चेक प्रदान किया। उन्होंने 585 अंक भी हासिल किए और रेस टू दुबई रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
