इम्फाल, 29 मार्च (भाषा) मणिपुर के कामजोंग जिले में एक प्रतिबंधित संगठन के चार कार्यकर्ताओं की प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात नौ बजे पहाड़ी जिले के होंगबेई गांव में घटी और प्रतिबंधित एनएससीएन ईस्टर्न फ्लैंक के चार सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए।
उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल पर जांच की और शव बरामद किए।’
प्रतिबंधित एनएससीएन ईस्टर्न फ्लैंक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने छह कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक गाड़ी को रोककर उन पर गोलियां चलाईं।
प्रतिबंधित संगठन ने बताया कि चार कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।
भाषा राखी रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
