scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशदिल्ली का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा:मंत्री कपिल मिश्रा

दिल्ली का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा:मंत्री कपिल मिश्रा

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफडी) प्रतिभाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है, साथ ही सिनेमा के भविष्य पर संवाद को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी रचनात्मक और मनोरंजन उद्योग के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रही है।

मिश्रा ने भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद यह बात कही।

एक बयान के अनुसार,नेविल तुली द्वारा प्रस्तुत की गई यह प्रदर्शनी, 12 विषयगत खंडों के माध्यम से भारतीय और वैश्विक सिनेमा की यात्रा को प्रस्तुत करती है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments