scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलईशान के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद के नौ विकेट पर 201 रन

ईशान के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद के नौ विकेट पर 201 रन

Text Size:

बेंगलुरू, 28 मार्च (भाषा) ईशान किशन के 38 गेंद में 80 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में शनिवार को नौ विकेट पर 201 रन बनाये ।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था । सनराइजर्स के कार्यवाहक कप्तान ईशान ने 38 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाये । वहीं निचले क्रम पर अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन की पारी खेली ।

आरसीबी के लिये जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन तीन विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments