scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलजयवर्धने को 2013 से मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ने की उम्मीद

जयवर्धने को 2013 से मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ने की उम्मीद

Text Size:

मुंबई, 28 मार्च (भाषा) मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम के 13 साल पुराने पहले मैच में हारने के सिलसिले को तोड़ने का सिर्फ एक ही तरीका है, अच्छा क्रिकेट खेलना।

जयवर्धने ने शनिवार को कहा कि 2012 के बाद से सत्र का पहला मैच गंवाने के बावजूद टीम की तैयारी का फोकस मैदान पर रणनीति का कार्यान्वयन ही है।

मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था।

टीम रविवार को यहां तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। जयवर्धने से सबसे पहला सवाल यही पूछा गया कि क्या मुंबई की टीम इस बार पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ पाएगी तो उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी समस्या है, लेकिन हमारे पास अलग तरीके से तैयारी करने का कोई रास्ता नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उन मुकाबलों को देखें तो हमारे मैच काफ़ी करीबी रहे, लेकिन हम हार गए। मैंने खिलाड़ियों से पहले मैच में पूरी शिद्दत के साथ खेलने के बारे में बात की है। मुझे लगता है कि बस यही एक चीज है जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं। ’’

भाषा

नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments