scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशफरीदाबाद में मजदूर ने आत्महत्या की, परिजनों पर पत्नी और बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाया

फरीदाबाद में मजदूर ने आत्महत्या की, परिजनों पर पत्नी और बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाया

Text Size:

फरीदाबाद, 27 मार्च (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने भाइयों और उनकी पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान असलम के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी था। वह किराये के एक कमरे में रहता था और मजदूरी करता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब वह शुक्रवार सुबह काम पर नहीं पहुंचा। असलम के सहकर्मी उसके कमरे पर पहुंचे, जहां वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

असलम के दोस्तों ने बताया कि उसने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने कहा था कि वह पैसे कमाने के लिए घर से बाहर आया था।

वीडियो में असलम ने आरोप लगाया कि उसके दो भाई और भाभियां उसकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करते हैं।

असलम ने वीडियो में कहा कि वह हर महीने अपनी मां को पैसे भेजता है, लेकिन उसके भाई और भाभियां उसकी पत्नी से यह कहते हैं कि उसका पति क्यों नहीं मर जाता।

पुलिस ने बताया कि उसने पोस्ट में लिखा था कि उसकी पत्नी और बच्चों को न्याय मिलना चाहिए और उनका भी जमीन पर अधिकार है।

पोस्ट में उसने लिखा, “मेरे दो भाई और उनकी पत्नियां मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और असलम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments