scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशगोवा हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

गोवा हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

Text Size:

पणजी, 27 मार्च (भाषा) गोवा सीमा शुल्क ने मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 23.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त करके पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क आयुक्त सुनील बी देशमुख ने बताया कि हवाई खुफिया इकाई ने बुधवार को बैंकॉक (थाईलैंड) और अबू धाबी से मस्कट होते हुए आए यात्रियों को रोका।

उन्होंने बताया कि यात्रियों के सामान में खाद्य पैकेट्स के भीतर छिपाकर रखे गए 23.8 किलोग्राम मादक पदार्थ को जब्त किया गया। जांच के बाद यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत आठ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले की जांच जारी है।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments