scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशनिर्वाचन आयोग ने भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प मामले में बसंती थाने के अधिकारी को निलंबित किया

निर्वाचन आयोग ने भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प मामले में बसंती थाने के अधिकारी को निलंबित किया

Text Size:

कोलकाता, 27 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अपनी पहली कार्रवाई में निर्वाचन आयोग ने भाजपा-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प से निपटने में विफल रहने पर शुक्रवार को बसंती थाने के अधिकारी अविजित पॉल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हुई झड़प के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

निर्वाचन आयोग ने इसे अधिकारी की ओर से ‘‘गंभीर लापरवाही और कर्तव्य का उल्लंघन’’ बताया।

बृहस्पतिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। बरुईपुर पुलिस जिले के अंतर्गत बसंती बाजार में हुई झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।

नोटिस में कहा गया, ‘‘यह देखा गया है कि दो राजनीतिक दलों के सार्वजनिक कार्यक्रम के बारे में पूर्व सूचना होने के बावजूद अधिकारी पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने में विफल रहे।’’

इसमें कहा गया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) उपलब्ध कराया गया है, इसके बावजूद उन्होंने (अविजित पॉल) कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएपीएफ की मांग नहीं की।

आयोग ने पॉल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश देते हुए उनके स्थान पर किसी और को नियुक्त करने का आदेश दिया तथा अनुपालन रिपोर्ट मांगी।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments