scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशसिलेंडर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे डेरेक ओब्रायन

सिलेंडर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे डेरेक ओब्रायन

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन देश में एलपीजी की कथित कमी को लेकर विरोध जताते हुए शुक्रवार को गैस सिलेंडर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे।

राज्यसभा में तृणमूल के नेता ओब्रायन सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद भवन के मकर द्वार तक पहुंचे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हालांकि ओब्रायन ने सदन में यह टी-शर्ट नहीं पहन रखी थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘‘एलपीजी संकट’’ पर ओब्रायन के प्रतीकात्मक विरोध की सराहना की और ‘एक्स’ पर उनका वीडियो साझा किया।

यादव ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘‘आज का क्विज का सवाल: एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है? यह स्पष्ट किया जाए कि युद्ध से पहले के (सिलेंडर) वज़न के बारे में पूछा जा रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में गैस घटाए जाने के बाद का? जब सिलेंडर मिल जाएगा तो तौल कर बता देंगे, नहीं तो थाली की जगह इस बार सिलेंडर बजाएंगे।’’

भाषा

हक हक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments